ICC बल्लेबाजी रैंकिंग : शीर्ष पांच में कोहली-धवन, धौनी सातवें स्थान पर खिसके
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 12 Nov 2014 1:56 PM
दुबई : आईसीसी के बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत के दो बल्लेबाज शीर्ष पांच में शामिल हो गये हैं. भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली पहले की तरह तीसरे नंबर पर बने हुए हैं जबकि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ताजा रैंकिंग में चार पायदान चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं. चोट के कारण श्रीलंका के […]
दुबई : आईसीसी के बल्लेबाजी रैंकिंग में भारत के दो बल्लेबाज शीर्ष पांच में शामिल हो गये हैं. भारत के मौजूदा कप्तान विराट कोहली पहले की तरह तीसरे नंबर पर बने हुए हैं जबकि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ताजा रैंकिंग में चार पायदान चढ़कर पांचवें स्थान पर पहुंच गये हैं.
चोट के कारण श्रीलंका के खिलाफ एकदिवसीय श्रृंखला में नहीं खेल रहे भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धौनी को रैंकिंग में एक स्थान का नुकसान हुआ है. धौनी एक पायदान नीचे सातवें स्थान पर खिसक गये हैं. धवन श्रीलंका के खिलाफ पहले तीन मैचों में शानदार प्रदर्शन के आधार पर आगे बढे हैं. उन्होंने श्रृंखला में अब तक 94.33 की औसत से 283 रन बनाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










