भारत की बादशाहत को ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका की चुनौती

Updated at : 12 Nov 2014 1:00 PM (IST)
विज्ञापन
भारत की बादशाहत को ऑस्ट्रेलिया-साउथ अफ्रीका की चुनौती

श्रीलंका के साथ खेले जा रही पांच मैचों की श्रृंखला में उसे बुरी तरह से शिकस्त देकर भारत ने एकदिवसीय मैचों की बादशाहत हासिल कर ली है. लेकिन उसकी सत्ता को चुनौती देने के लिए उसके दो प्रतिद्वंदी लगातार प्रयासरत हैं. आईसीसी रैंकिंग में अभी भारत के बाद साउथ अफ्रीका का स्थान है, वहीं ऑस्ट्रेलिया […]

विज्ञापन

श्रीलंका के साथ खेले जा रही पांच मैचों की श्रृंखला में उसे बुरी तरह से शिकस्त देकर भारत ने एकदिवसीय मैचों की बादशाहत हासिल कर ली है. लेकिन उसकी सत्ता को चुनौती देने के लिए उसके दो प्रतिद्वंदी लगातार प्रयासरत हैं.

आईसीसी रैंकिंग में अभी भारत के बाद साउथ अफ्रीका का स्थान है, वहीं ऑस्ट्रेलिया तीसरे स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका भारत की रैंकिंग को इसलिए भी चुनौती देने के लिए बेकरार हैं, क्योंकि इन दोनों देशों के बीच पर्थ में पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला शुक्रवार से शुरू होगी.

श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत अभी 3-0 से आगे है. इस श्रृंखला में अभी दो मैच और खेले जाने हैं. इस शानदार प्रदर्शन के बाद भारत की रेटिंग प्वाइंट 116 है, जबकि साउथ अफ्रीका की 115 और ऑस्ट्रेलिया की रेटिंग प्वाइंट 114 है.

अगर अगले दो मैचों में श्रीलंका अपना प्रदर्शन सुधारती है और भारत को शिकस्त देती है, तो भारत की रेटिंग प्वाइंट 114 हो जायेगी और अगर वह मैच जितती है, तो उसकी रेटिंग 117 हो जायेगी.

इन दोनों ही हालात में भारत की रैंकिंग नंबर वन की बनी रहेगी. इस बात को ध्यान में रखते हुए ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका फिलहाल शांति बनाये हुए हैं, लेकिन उनकी नजर वर्ल्ड कप 2015 पर है, जहां बेहतर प्रदर्शन कर वे भारत की सत्ता को चुनौती दे सकते हैं. अगर ऑस्ट्रेलिया सीरिज 3-2 से जीत जाता है, तो वह 115 रेटिंग प्वाइंट पर पहुंचेगा और साउथ अफ्रीका 114 पर पहुंचेगा और अगर परिणाम विपरीत हुआ तो साउथ अफ्रीका 116 पर पहुंचेगा और ऑस्ट्रलिया 113 रेटिंग प्वाइट पर होगा.

Reliance ODI Ranking

RankTeamMatchesPointsRating
1

India

657517116
2

South Africa

455163115
3

Australia

434902114
4

Sri Lanka

687437109
5

England

454804107
6

Pakistan

53518498
7

New Zealand

33315896
8

West Indies

46439596
9

Bangladesh

28194069
10

Zimbabwe

31178458
11

Afghanistan

1355042
12

Ireland

929733
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola