ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को आठ विकेट से हराया

सिडनी : ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आज वेस्टइंडीज महिला टीम को आठ विकेट से हरा दिया.वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 107 रन बनाये. उसके लिये सर्वाधिक 34 रन एस ए कैंपबेल ने बनाये. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिये ईए पैरी ने चार ओवर […]
सिडनी : ऑस्ट्रेलियाई महिला क्रिकेट टीम ने चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में आज वेस्टइंडीज महिला टीम को आठ विकेट से हरा दिया.वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 107 रन बनाये.
उसके लिये सर्वाधिक 34 रन एस ए कैंपबेल ने बनाये. वहीं ऑस्ट्रेलिया के लिये ईए पैरी ने चार ओवर में नौ रन देकर तीन विकेट लिये जबकि जेएल जोनासेन को दो विकेट मिले.
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लक्ष्य 14.1 ओवर में दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. सलामी बल्लेबाज ईजे विलानी ने 45 गेंद में पांच चौकों और एक छक्के की मदद से नाबाद 59 रन बनाये. वहीं जोनासेन ने 33 गेंद में चार चौकों की मदद से 31 रन बनाये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




