ePaper

ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी-20 मैच में अफ्रीका को सात विकेट से हराया

Updated at : 07 Nov 2014 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी-20 मैच में अफ्रीका को सात विकेट से हराया

मेलबर्न : गेंदबाजों के बेजोड प्रदर्शन और कप्तान एरोन फिंच की तूफानी पारी से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे ट्वेंटी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट की करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर लिया. पहले मैच में बुरी हार से आहत ऑस्ट्रेलिया ने […]

विज्ञापन

मेलबर्न : गेंदबाजों के बेजोड प्रदर्शन और कप्तान एरोन फिंच की तूफानी पारी से ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे ट्वेंटी-20 मैच में दक्षिण अफ्रीका को सात विकेट की करारी शिकस्त दी. इस जीत के साथ ही ऑस्‍ट्रेलिया ने तीन मैचों की श्रृंखला को 1-1 से बराबर कर लिया.

पहले मैच में बुरी हार से आहत ऑस्ट्रेलिया ने आज शानदार वापसी की. दक्षिण अफ्रीका जब पहले बल्लेबाजी के लिये उतरा तो ऑस्ट्रेलिया की कसी हुई गेंदबाजी के सामने सात विकेट पर 101 रन ही बना पाया. इसके बाद फिंच (30 गेंद पर नाबाद 44) और अनुभवी ऑलराउंडर शेन वाटसन (23 गेंद पर 30 रन) ने अपनी टीम का स्कोर केवल 12.4 ओवर में तीन विकेट पर 102 रन पर पहुंचाया.

दक्षिण अफ्रीका का टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला सही साबित नहीं हुआ क्योंकि उसके बल्लेबाजों को शुरु से ही रन बनाने में परेशानी हुई. उसके चार बल्लेबाज दोहरे अंक में पहुंचे जिनमें से कप्तान जेपी डुमिनी ने सर्वाधिक 49 रन बनाये. इसके लिये हालांकि उन्होंने 51 गेंदें खेली तथा तीन चौके और एक छक्का लगाया. उनके अलावा रीजा हेंड्रिक्स (18), पहले मैच के नायक रिली रोसो (12) और डेविड मिलर (11) ही दोहरे अंक में पहुंचे.

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने शुरु से बल्लेबाजों पर अंकुश लगाये रखा. फाकनर ने अपने करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए चार ओवर में 25 रन देकर तीन विकेट लिये. बोएस ने चार ओवर में 15 रन देकर दो विकेट जबकि पैट कमिन्स ने कसी हुई गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 11 रन देकर एक विकेट लिया.

फिंच और बेन डंक (23) ने छोटे लक्ष्य के सामने टीम को अच्छी शुरुआत दिलायी और पहले विकेट के लिये 43 रन जोडे. वायने पर्नेल ने डंक को आउट करके यह साझेदारी तोडी लेकिन वाटसन ने आते ही अपने तेवर दिखाने शुरु कर दिये. उन्होंने रेयान मैकलारेन के ओवर में चार चौके जडे जिससे डुमिनी को मध्यम गति के इस गेंदबाज को एक ओवर के बाद ही हटाना पड़ा.

दक्षिण अफ्रीका ने आखिर में वाटसन और इस मैच के लिये टीम से जुडने वाले ग्लेन मैक्सवेल (शून्य) को आउट किया लेकिन तब तक ऑस्ट्रेलियाई टीम लक्ष्य के करीब पहुंच चुकी थी. फिंच ने अपनी पारी में आठ और वाटसन ने पांच चौके लगाये. दक्षिण अफ्रीका की तरफ से पर्नेल ने 17 रन देकर दो जबकि कैगिसो रबादा ने एक विकेट लिया. तीसरा और आखिरी ट्वेंटी.20 मैच नौ नवंबर को सिडनी में खेला जाएगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola