जानें किन कारणों से इस खिलाड़ी ने क्रिकेट छोड़ने का ले लिया था फैसला
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Nov 2014 11:43 AM
कराची : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन शतक लगाने वाले पाकिस्तान के क्रिकेटर यूनिस खान ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि वह टीम से बाहर किये जाने से इतने क्षुब्ध थे कि उन्होंने एक बार संन्यास लेने की सोच ली थी. यूनिस खान ने कहा कि पिछले महीने एकदिवसीय टीम से अनौपचारिक तरीके […]
कराची : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन शतक लगाने वाले पाकिस्तान के क्रिकेटर यूनिस खान ने एक बड़ा खुलासा किया है. उन्होंने कहा कि वह टीम से बाहर किये जाने से इतने क्षुब्ध थे कि उन्होंने एक बार संन्यास लेने की सोच ली थी. यूनिस खान ने कहा कि पिछले महीने एकदिवसीय टीम से अनौपचारिक तरीके से बाहर किये जाने वह इतने क्षुब्ध थे कि उन्होंने क्रिकेट को अलविदा कहने के बारे में भी सोचा था.
यूनिस ने कहा, हां संन्यास की बात मेरे मन में आयी थी. मैं वनडे श्रृंखला से बाहर किये जाने से बहुत अधिक निराश और परेशान था. लेकिन मेरे परिजनों और दोस्तों ने कहा कि मुझे हथियार नहीं डालने चाहिए और देश के लिये कुछ करना चाहिए. इस पूर्व कप्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान की 2-0 से जीत में अमिट छाप छोड़ी. उन्होंने कहा कि वह इसलिए गुस्से में थे क्योंकि चयनकर्ताओं ने केवल एक महीने में उन्हें बाहर कर दिया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










