जुनैद के घुटने में गंभीर चोट, हो सकते हैं क्रिकेट से दूर

Updated at : 28 Oct 2014 12:49 PM (IST)
विज्ञापन
जुनैद के घुटने में गंभीर चोट, हो सकते हैं क्रिकेट से दूर

कराची : पाकिस्तान के बायें हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद खान पर कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर होने का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि खुलासा हुआ है कि उनके घुटने की चोट पहले की जांच की तुलना में अधिक गंभीर है. घुटने की चोट के कारण जुनैद को आस्ट्रेलिया के खिलाफ यूएई में […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान के बायें हाथ के तेज गेंदबाज जुनैद खान पर कुछ समय के लिए क्रिकेट से दूर होने का खतरा मंडरा रहा है क्योंकि खुलासा हुआ है कि उनके घुटने की चोट पहले की जांच की तुलना में अधिक गंभीर है.

घुटने की चोट के कारण जुनैद को आस्ट्रेलिया के खिलाफ यूएई में चल रही मौजूदा श्रृंखला से बिना एक भी मैच खेले स्वदेश वापस भेज दिया गया था. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने कल कहा कि स्थानीय ओर्थोपेडिक सर्जन के अलावा विदेशी ओर्थोपेडिक सर्जन ने भी जुनैद की रिपोर्ट देखी हैं.
पीसीबी के वरिष्ठ प्रबंधक (मेडिकल) डाक्टर सोहेल सलीम ने बताया, ‘‘अगले कुछ दिनों में फैसला किया जाएगा कि उसके साथ क्या करना है.’’ सलीम ने बताया कि एमआरआई स्कैन में घुटने में तीसरे दर्जे के फ्रैक्चर का पता चला है. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जुनैद को अपनी चोट के लिए सर्जरी की जरुरत पड सकती है और वह न्यूजीलैंड के खिलाफ श्रृंखला से बाहर हो जाएंगे जो नवंबर और दिसंबर में होगी.
आस्ट्रेलिया श्रृंखला के बीच से ही लौटे एक अन्य तेज गेंदबाज वहाब रियाज की रिपोर्ट हालांकि बेहतर है. सलीम ने कहा कि रियाज ने रिहैबिलिटेशन शुरु कर दिया है और बल्लेबाजी भी शुरु कर दी है. उसने नेट पर कुछ गेंदबाजी भी की.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola