फिल्म ”अनइंडियन” में फुल टाइम अभिनेता के रूप में नजर आयेंगे ब्रेट ली, शुटिंग शुरू
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मेलबर्न : अपनी गेंदबाजी से विश्व के बल्लेबाजों में खौफ बन चुके ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज इन दिनों फिल्म बनाने में व्यस्त हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके ली अब फिल्मों में अपना कैरियर तलाशने लगे हैं. क्रिकेटर ब्रेट ली फिल्म अनइंडियन में फुल टाइम अभिनेता का रोल निभाने वाले हैं. ली इस फिल्म […]
विज्ञापन
मेलबर्न : अपनी गेंदबाजी से विश्व के बल्लेबाजों में खौफ बन चुके ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज इन दिनों फिल्म बनाने में व्यस्त हैं. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह चुके ली अब फिल्मों में अपना कैरियर तलाशने लगे हैं.
क्रिकेटर ब्रेट ली फिल्म अनइंडियन में फुल टाइम अभिनेता का रोल निभाने वाले हैं. ली इस फिल्म के लिए शूटिंग भी शुरू कर दी है. शुटिंग सिडनी और न्यू साउथ वेल्स में किया जा रहा है.
इस फिल्म को हाल ही में स्थापित ऑस्ट्रेलिया इंडिया फिल्म फंड द्वारा बनायी जा रही है. ली के साथ इस फिल्म में रोमांटिक कामेडी फिल्म में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ख्याति प्राप्त कर चुकी अभिनेत्री तनिष्ठा चटर्जी भी हैं. इस फिल्म का निर्देशन सिडनी में बसे भारतीय निदेशक-निर्माता अनुपम शर्मा कर रहे हैं. इस फिल्म में गुलशन ग्रोवर, सुप्रिया पाठक और आकाश खुराना भी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










