ऑस्ट्रेलिया की हार से पाक को मिलेगा फायदा : वकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Oct 2014 8:18 PM
दुबई : पाकिस्तान के कोच और पूर्व क्रिकेटर वकार यूनिस का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया की अभ्यास मैच में हार से टीम को बहुत फायदा होने वाला है. उन्होंने कहा कि पाक के हाथों ऑस्ट्रेलिया की हार से से टीम की कमजोरियों का पता लग गया है. बताते चलें कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच […]
दुबई : पाकिस्तान के कोच और पूर्व क्रिकेटर वकार यूनिस का मानना है कि ऑस्ट्रेलिया की अभ्यास मैच में हार से टीम को बहुत फायदा होने वाला है. उन्होंने कहा कि पाक के हाथों ऑस्ट्रेलिया की हार से से टीम की कमजोरियों का पता लग गया है. बताते चलें कि पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच बुधवार को अभ्यास मैच खेला गया था, जिसमें पाकिस्तान की ए टीम ने ऑस्ट्रेलिया की टीम को 153 रन से हराया था.
वकार ने शारजाह में चार दिवसीय अभ्यास मैच में पाकिस्तान ए टीम की जीत के बारे में कहा, उन्हें हारते हुए देखना अच्छा लगा. यह देखकर अच्छा लगा कि युवा खिलाडियों ने उस मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. निश्चित तौर पर इससे हमें फायदा मिलेगा क्योंकि हमने उनकी कुछ कमजोरियां जान ली हैं जिनका हम टेस्ट मैचों में फायदा उठा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










