कर चोरी के आरोप में पाक क्रिकेटर मिसबाह का बैंक खाता सील
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Oct 2014 9:44 PM (IST)
विज्ञापन

कराची : पाकिस्तान कप्तान मिसबाह उल हक की मुश्किलें बढ गई हैं. फेडरल ब्यूरो ऑफ रेवेन्यू (एफबीआर) ने कर चोरी और 39 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने पर उनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए. एफबीआर ने पाकिस्तान के एक अन्य टेस्ट खिलाड़ी अजहर अली का खाता भी फ्रीज कर दिया. मिसबाह के एक करीबी […]
विज्ञापन
कराची : पाकिस्तान कप्तान मिसबाह उल हक की मुश्किलें बढ गई हैं. फेडरल ब्यूरो ऑफ रेवेन्यू (एफबीआर) ने कर चोरी और 39 लाख रुपये का भुगतान नहीं करने पर उनके बैंक खाते फ्रीज कर दिए.
एफबीआर ने पाकिस्तान के एक अन्य टेस्ट खिलाड़ी अजहर अली का खाता भी फ्रीज कर दिया. मिसबाह के एक करीबी सूत्र ने बताया कि एफबीआर की इस कार्रवाई को चुनौती दी जाएगी क्योंकि कर विभाग को उनके द्वारा भुगतान की जाने वाली राशि पर विवाद है.
एफबीआर के प्रवक्ता शाहिद हुसैन ने कहा, हमने मिसबाह और अजहर अली के बैंक खातों को फ्रीज कर दिया है. हमारा लक्ष्य लंबित भुगतान रिकवर करना है अगर उनके खाते में इतनी राशि उपलब्ध है तो.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




