ऑस्ट्रेलिया ने पाक का सफाया किया, श्रृंखला पर 3-0 से कब्जा

अबुधाबी : ग्लेन मैक्सवेल की घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए मैडन ओवर में पाकिस्तान के दो विकेट चटकाया और जीत को पाकिस्तान के मुंह से छिन लिया. इस तरह से ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और […]
अबुधाबी : ग्लेन मैक्सवेल की घातक गेंदबाजी के दम पर ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान का सूपड़ा साफ कर दिया है. ऑस्ट्रेलिया के इस गेंदबाज ने आखिरी ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए मैडन ओवर में पाकिस्तान के दो विकेट चटकाया और जीत को पाकिस्तान के मुंह से छिन लिया. इस तरह से ऑस्ट्रेलिया को तीसरे और आखिरी एक दिवसीय क्रिकेट मैच में पाकिस्तान पर एक रन की रोमांचक जीत मिली.
जीत के लिये 232 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कल यहां पाकिस्तान को आखिरी ओवर में दो रन चाहिये थे लेकिन मैक्सवेल ने 50वें ओवर की दूसरी गेंद पर सोहेल तनवीर (10) को और आखिरी गेंद पर मोहम्मद इरफान (00) को आउट करके ऑस्ट्रेलिया को श्रृंखला में 3-0 से जीत दिला दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




