पटना-अहमदाबाद के बीच दौड़ेगी अमृत भारत एक्सप्रेस, बक्सर-आरा को नहीं मिला ठहराव, देखें डिटेल्स

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 28 Mar 2026 5:00 PM

विज्ञापन

अमृत भारत एक्सप्रेस

Amrit Bharat Express: पटना से अहमदाबाद के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस चलाने का फैसला हुआ है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी. लेकिन बिहार में इस ट्रेन का सिर्फ पटना में ठहराव होने से बक्सर और आरा के लोगों में नाराजगी है. लोग अन्य स्टेशनों पर भी स्टॉपेज की मांग कर रहे हैं.

विज्ञापन

Amrit Bharat Express: बिहार से गुजरात और राजस्थान जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने तोहफा दिया है. अब पटना से अहमदाबाद के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस पटरी पर दौड़ने के लिए तैयार है. यह ट्रेन विशेष रूप से उन लोगों के लिए डिजाइन की गई है जो कम बजट में यानी स्लीपर और जनरल कोच में आरामदायक सफर करना चाहते हैं. रेलवे ने पहले से चल रही पटना-अहमदाबाद क्लोन स्पेशल को ही अब स्थायी रूप से अमृत भारत में बदलने का फैसला किया है.

शेड्यूल जानिए

अहमदाबाद से ट्रेन संख्या- 21905 हर बुधवार शाम 6:30 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात 12:30 बजे पटना पहुंचेगी. वापसी में ट्रेन संख्या- 21906 पटना से हर शुक्रवार रात 10:30 बजे खुलेगी और रविवार सुबह 5:25 बजे अहमदाबाद पहुंचेगी. इस ट्रेन के शुरू होने से आगरा, कोटा और रतलाम जैसे शहरों की कनेक्टिविटी भी बेहतर हो जाएगी.

इस नई ट्रेन को लेकर एक छोटा सा विवाद भी शुरू हो गया है. दरअसल, पटना से खुलने के बाद यह ट्रेन बिहार में कहीं और नहीं रुकती और सीधे उत्तर प्रदेश के दीन दयाल उपाध्याय (DDU) जंक्शन पर रुकेगी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर इसका ठहराव बक्सर और आरा जैसे स्टेशनों पर दिया जाता, तो शाहाबाद क्षेत्र के साथ-साथ यूपी के बलिया और गाजीपुर के यात्रियों को भी बहुत फायदा होता. फिलहाल बक्सर से अहमदाबाद जाने के लिए सीमित ट्रेनें हैं, जिससे यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रूट में किया गया बदलाव

अमृत भारत के रूप में नियमित होने के बाद इसके रूट में कुछ बदलाव किए गए हैं. अब उत्तर प्रदेश के टुंडला जंक्शन सहित गुजरात और राजस्थान के कुछ नए स्टेशनों पर भी इस ट्रेन का ठहराव होगा. यह ट्रेन मिडिल क्लास यात्रियों के लिए एक वरदान साबित हो सकती है.

रेलवे ने इस ट्रेन में कई अन्य स्टेशनों पर ठहराव दिया है. गोधरा, दाहोद, रामगंज मंडी, हिंडौन सिटी, गंगापुर सिटी, टूंडला और सूबेदारगंज स्टेशनों पर यह ट्रेन रुकेगी. पूर्व मध्य रेल के अहम स्टेशनों में गिने जाने वाले आरा और बक्सर को शामिल नहीं किया गया. इस पर स्थानीय लोग सवाल उठा रहे हैं.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में 50 किमी की रफ्तार से चलेगी धूलभरी आंधी, IMD ने जारी किया डबल अलर्ट

बिहार के इस जिले में एसपी का एक्शन, एक साथ कई थानों के प्रभारी बदले, 24 घंटे में ज्वाइन का आदेश

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन