ePaper

भारतीय टीम में कोई संदिग्ध एक्शन वाला खिलाड़ी नहीं : गावस्कर

Updated at : 08 Oct 2014 11:36 AM (IST)
विज्ञापन
भारतीय टीम में कोई संदिग्ध एक्शन वाला खिलाड़ी नहीं : गावस्कर

नयी दिल्ली : पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि संदिग्ध एक्शन वाले गेंदबाजों की रिपोर्ट करने की जगह अंपायरों को गेंदबाज को तुरंत हटाना चाहिए या फिर कप्तान को उसे गेंदबाजी आक्रमण से हटाने के लिए कहना चाहिए. गावस्कर ने कहा कि ऐसा करने से गेंदबाज मैच के […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व क्रिकेटर और भारतीय टीम के कप्तान सुनील गावस्कर का मानना है कि संदिग्ध एक्शन वाले गेंदबाजों की रिपोर्ट करने की जगह अंपायरों को गेंदबाज को तुरंत हटाना चाहिए या फिर कप्तान को उसे गेंदबाजी आक्रमण से हटाने के लिए कहना चाहिए.

गावस्कर ने कहा कि ऐसा करने से गेंदबाज मैच के नतीजे पर प्रभाव नहीं डाल पायेगा.संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन के खिलाफ आईसीसी के सख्त रवैये पर गावस्कर ने कहा कि अंपायरों को मैच के बाद रिपोर्ट करने की जगह मैच के दौरान कप्तान को सूचित करने की जरुरत है.
गावस्कर ने एनडीटीवी से कहा, संदिग्ध एक्शन से अपनी टीम को वनडे में जीत दिला देने के बाद गेंदबाज की रिपोर्ट करने का कोई मतलब नहीं है. यह सही नहीं है. अगर वे एक्शन से नाखुश हैं तो उन्हें कप्तान को उसे हटाने के लिए कहना चाहिए.ऐसा ही होना चाहिए.

उन्होंने कहा, संदिग्ध एक्शन की रिपोर्ट करने की जगह अंपायरों को सीधे कप्तान को बुलाकर कहना चाहिए कि वे किसी निश्चित गेंदबाज के एक्शन से खुश नहीं हैं और उसे मैच में आगे गेंदबाजी की स्वीकृति नहीं मिलनी चाहिए और अगर वह गेंदबाजी करता है तो उसकी रिपोर्ट की जानी चाहिए.

गावस्कर के मुताबिक भारतीय टीम में ऐसा कोई गेंदबाज नहीं है जिसका एक्शन संदिग्ध हो लेकिन घरेलू क्रिकेट में कई ऐसे खिलाडी हैं जिनके एक्शन में सुधार की जरूरत है. उन्होंने कहा, फिलहाल भारतीय टीम में ऐसा कोई खिलाड़ी नहीं है जिसका एक्शन संदिग्ध हो.संभवत: घरेलू सर्किट में ऐसे कुछ गेंदबाज हैं जिनके एक्शन पर काम करने की जरूरत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola