क्या खुशखबरी देनेवाली हैं साक्षी धौनी!
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Sep 2014 12:13 PM
नयी दिल्ली : क्या महेंद्र सिंह धौनी और उनकी पत्नी साक्षी धौनी दो से तीन होने जा रहे हैं? यह सवाल इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि कल के चैंपियंस लीग टी-20 के मुकाबले में साक्षी धौनी एक प्यारे से बच्चे को गोद में उठायी नजर आयीं. साक्षी जिस तरह से बच्चे को संभाल रहीं […]
नयी दिल्ली : क्या महेंद्र सिंह धौनी और उनकी पत्नी साक्षी धौनी दो से तीन होने जा रहे हैं? यह सवाल इसलिए किया जा रहा है, क्योंकि कल के चैंपियंस लीग टी-20 के मुकाबले में साक्षी धौनी एक प्यारे से बच्चे को गोद में उठायी नजर आयीं.
साक्षी जिस तरह से बच्चे को संभाल रहीं थीं, उसे देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह एक आदर्श मां साबित होंगी. साक्षी को उस बच्चे के साथ देखने पर ऐसा महसूस हुआ कि यह उस दौर की तसवीर हो सकती है, जब महेंद्र सिंह धौनी को चियर करने के लिए सिर्फ उनकी श्रीमती जी नहीं बल्कि बच्चे भी साथ होंगे.
वैसे भी धौनी ने पिछले कुछ समय पहले एक इंटरव्यू में कहा था कि अभी वे और साक्षी पापा-मम्मी बनने की प्रैक्टिस कर रहे हैं. तो कहने का आशय यह है कि आने वाले दिनों में कैप्टन कूल और उनकी पत्नी साक्षी हमें खुशखबरी सुनायेंगे!
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










