हॉकी टर्फ ने बदला सुरेश रैना का भाग्य

लखनऊ : इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में निराशाजनक हार से बेजार भारतीय टीम में नयी जान भरनेवाले बायें हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना के लिए हॉकी का एस्ट्रोटर्फ वरदान साबित हुआ. लखनऊ में एस्ट्रोटर्फ पर अभ्यास के जरिये ही उन्होंने शॉर्ट पिच गेंदें खेलने में अपनी जगजाहिर कमजोरी को दूर करने में सफलता हासिल […]
लखनऊ : इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में निराशाजनक हार से बेजार भारतीय टीम में नयी जान भरनेवाले बायें हाथ के बल्लेबाज सुरेश रैना के लिए हॉकी का एस्ट्रोटर्फ वरदान साबित हुआ. लखनऊ में एस्ट्रोटर्फ पर अभ्यास के जरिये ही उन्होंने शॉर्ट पिच गेंदें खेलने में अपनी जगजाहिर कमजोरी को दूर करने में सफलता हासिल की.
शॉर्ट पिच गेंदें रैना की सबसे बड़ी कमजोरी मानी जा रही थी, लेकिन लखनऊ के गुरु गोबिंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज के एस्ट्रोटर्फ पर कड़े अभ्यास के बाद वह इससे निजात पाने में सफल रहे. इसी का परिणाम था कि उन्होंने इंग्लैंड की घसियाली पिचों पर जेम्स एंडरसन सरीखे तेज गेंदबाजों की शॉर्ट पिच गेंदों पर पुल शॉट का जबर्दस्त प्रदर्शन करके भारतीय टीम में नया आत्मविश्वास भरा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




