रैना ने कहा,कल की पारी मेरे लिए थी खास

कार्डिफ : सुरेश रैना की मैच विजयी शतकीय पारी से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 133 रन की शानदार जीत दर्ज की और इस क्रिकेटर ने कहा कि यह विशेष पारी थी क्योंकि इससे मेहमान टीम को हार की लय तोडने में मदद मिली. लार्डस टेस्ट में जीत के […]
कार्डिफ : सुरेश रैना की मैच विजयी शतकीय पारी से भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में 133 रन की शानदार जीत दर्ज की और इस क्रिकेटर ने कहा कि यह विशेष पारी थी क्योंकि इससे मेहमान टीम को हार की लय तोडने में मदद मिली.
इस बायें हाथ के बल्लेबाज ने कहा कि उन्होंने वनडे श्रृंखला से पहले अपने खेल पर कडी मेहनत की है. रैना ने कहा, ‘‘मैंने मुंबई में अपने गेम में सचिन पाजी और प्रवीण आमरे सर के साथ जितनी कडी मेहनत की थी, उससे मुङो टीम से जुडने का पूरा भरोसा था और मैं टीम में कुछ खुशियां लाने के लिये आश्वस्त था, भले ही यह शतक जडकर लाउं या फिर शानदार कैच लपककर.’’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










