योग गुरु आयंगर को सचिन ने दी श्रद्धांजलि

नयी दिल्ली : योग गुरु आयंगर के शार्गिद रहे महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. श्रद्धांजलि देते हुए तेंदुलकर ने कहा है कि मैं हमेशा उनके प्रति कृतज्ञ रहूंगा.आयंगर का बुधवार को पुणे के एक अस्पताल में 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था. तेंदुलकर ने अपने शोक संदेश […]
नयी दिल्ली : योग गुरु आयंगर के शार्गिद रहे महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है. श्रद्धांजलि देते हुए तेंदुलकर ने कहा है कि मैं हमेशा उनके प्रति कृतज्ञ रहूंगा.आयंगर का बुधवार को पुणे के एक अस्पताल में 95 वर्ष की आयु में निधन हो गया था.
तेंदुलकर ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनकी आयंगर से वर्ष 1999 में पहली बार मुलाकात हुई थी. मेरी पीठ के दर्द के सिलसिले में किरण मोरे ने मेरा उनसे परिचय कराया था. मैं उनके साथ करीब एक हफ्ते रहा. मैं उनके प्रति हमेशा कृतज्ञ रहूंगा. उन्होने मुझे जो आसन सिखाये वह मेरे करियर के दौरान हमेशा मददगार रहा.
तेंदुलकर ने कहा , गुरुजी (आयंगर) अब स्वर्गवासी हो गये हैं लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे जेहन में रहेंगी कि किस तरह उन्होने अपने अनोखे तरीके से हमारे जीवन को स्पर्श किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




