ePaper

सीरीज में कोहली से ज्यादा रन अतिरिक्त के रूप में मिले

Updated at : 19 Aug 2014 8:01 AM (IST)
विज्ञापन
सीरीज में कोहली से ज्यादा रन अतिरिक्त के रूप में मिले

नयी दिल्ली : विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में लचर बल्लेबाजी करके खराब प्रदर्शन के कुछ नये रिकॉर्ड बनाये. वहीं भारत के चोटी के कुछ बल्लेबाजों का औसत निचले क्रम के बल्लेबाजों से भी कम रहा. कोहली ने इस सीरीज की 10 पारियों में 13.40 की […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा ने इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में लचर बल्लेबाजी करके खराब प्रदर्शन के कुछ नये रिकॉर्ड बनाये. वहीं भारत के चोटी के कुछ बल्लेबाजों का औसत निचले क्रम के बल्लेबाजों से भी कम रहा.

कोहली ने इस सीरीज की 10 पारियों में 13.40 की औसत से केवल 134 रन बनाये. दिलचस्प बात यह है कि उनसे अधिक अतिरिक्त रन थे. भारत के खाते में 177 अतिरिक्त रन जुड़े. जडेजा ने आठ पारियों में इतने ही रन बनाये. शिखर धवन और स्टुअर्ट बिन्नी ने भी अतिरिक्त रनों से कम रन बनाये.

बल्लेबाजी क्रम में चोटी के चार बल्लेबाजों जिन्होंने किसी टेस्ट सीरीज की 10 या इससे अधिक पारियां खेली हों, उनके खराब प्रदर्शन की सूची में कोहली दूसरे नंबर पर है. संयोग से रिकॉर्ड भारत के ही चंदू सरवटे के नाम पर था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola