कुक को हटाने की मांग गलत थी : वान
Updated at : 13 Aug 2014 10:13 AM (IST)
विज्ञापन

लंदन : इंगलैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा कि भारत से मिले हार के बाद एलिस्टेयर कुक को टेस्ट कप्तान से हटाने की मांग में मेरी भी सहमती थी, जो गलत थी.वान उन पूर्व खिलाडियों में शामिल थे जिन्होंने कुक को टेस्ट कप्तानी से हटाए जाने का सुझाव दिया था. वान ने कहा, […]
विज्ञापन
लंदन : इंगलैंड के पूर्व कप्तान माइकल वान ने कहा कि भारत से मिले हार के बाद एलिस्टेयर कुक को टेस्ट कप्तान से हटाने की मांग में मेरी भी सहमती थी, जो गलत थी.वान उन पूर्व खिलाडियों में शामिल थे जिन्होंने कुक को टेस्ट कप्तानी से हटाए जाने का सुझाव दिया था.
वान ने कहा, ‘‘कोई सवाल नहीं, मैं गलत था. ढाई हफ्ते पहले मैंने कहा था कि उसके लिए ब्रेक अच्छा रहता. लेकिन इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने उसका साथ दिया. वह मजबूत था और उसने कहा कि मैं इस युवा टीम को आगे ले जाउंगा.’’ कुक ने अपनी आलोचना का जवाब देते हुए साउथम्पटन में 95 और नाबाद 70 रन की पारियां खेली.
कुल को हालांकि साउथम्पटन में पहली पारी के दौरान 15 रन के निजी स्कोर पर रविंद्र जडेजा ने जीवनदान दिया था और वान का मानना है कि यह महत्वपूर्ण जीवनदान था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




