ePaper

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु ने IPL के 13वें संस्करण से पहले पेश किया नया लोगो

Updated at : 14 Feb 2020 11:55 AM (IST)
विज्ञापन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु ने IPL के 13वें संस्करण से पहले पेश किया नया लोगो

नयी दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु (आरसीबी) ने भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 29 मार्च से शुरू हो रहे नये सत्र से पहले शुक्रवार को अपना नया लोगो पेश किया. आरसीबी ने कहा कि नये लोगो में शेर के प्रतीक का इस्तेमाल किया गया है और […]

विज्ञापन

नयी दिल्लीः भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की अगुवाई वाली रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूरु (आरसीबी) ने भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 29 मार्च से शुरू हो रहे नये सत्र से पहले शुक्रवार को अपना नया लोगो पेश किया. आरसीबी ने कहा कि नये लोगो में शेर के प्रतीक का इस्तेमाल किया गया है और यह टीम के भयमुक्त तथा उन्मुक्त रवैये को प्रतिबिंबित करता है.

इस मौके पर आरसीबी के चेयरमैन संजीव चूड़ीवाला ने कहा, लोगो में शामिल किये गये प्रतीक आरसीबी की ताकत रहे प्रशंसकों को लगातार मनोरंजन मुहैया कराने की प्रतिबद्धता हैं.

आरसीबी ने हाल ही में मुत्थूट फिनकॉर्प के साथ तीन साल की साझेदारी की घोषणा की है. आरसीबी ने कुछ ही दिन पहले अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से प्रोफाइल तस्वीर हटा दी थी तथा इंस्टाग्राम के सभी पोस्ट भी हटा दिये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola