अभद्र भाषा के इस्तेमाल पर स्टुअर्ट ब्रॉड पर लगा मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 28 Jan 2020 5:59 PM
जोहानिसबर्ग : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा है. मैच अधिकारियों ने ब्रॉड पर आरोप लगाया था कि वह सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के करीब पहुंच गये और […]
जोहानिसबर्ग : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड पर दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चौथे टेस्ट के दौरान अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने पर मैच फीस का 15 प्रतिशत जुर्माना लगा है.
मैच अधिकारियों ने ब्रॉड पर आरोप लगाया था कि वह सोमवार को दक्षिण अफ्रीका के कप्तान फाफ डु प्लेसिस के करीब पहुंच गये और उनके खिलाफ ‘अभद्र भाषा’ का इस्तेमाल किया. ब्रॉड ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद आचार संहिता के अनुच्छेद 2.3 का उल्लंघन किया जो ‘अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल से जुड़ा है.
इस जुर्माने के साथ ब्राड के नाम एक डिमैरिट अंक भी जुड़ गया. पिछले 24 महीने में उनके साथ यह दूसरी बार हुआ है. इंग्लैंड ने दोनों देशों के बीच खेले गये चार मैचों की शृंखला को 3-1 से जीत जिस दौरान कागिसो रबाडा, जोस बटलर, वर्नोन फिलैंडर और बेन स्टोक्स पर आचार सहिंता के उल्लंघन के लिए सजा दी गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










