सितारों से सजी इस आस्ट्रेलियाई टीम को हराना बहुत ही ज्यादा संतोषजनकः कोहली

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 20 Jan 2020 8:29 AM

विज्ञापन

बेंगलुरूः भारतीय कप्तान विराट कोहली को ‘ बहुत संतोष ‘ है कि उनकी टीम ने वनडे श्रृंखला में ऐसी आस्ट्रेलियाई टीम को हराया जिसमें स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशेन जैसे खिलाड़ी हैं. कोहली ने तीसरे वनडे में सात विकेट से मिली जीत के बाद कहा कि यह आस्ट्रेलियाई टीम पिछली बार से बेहतर […]

विज्ञापन
बेंगलुरूः भारतीय कप्तान विराट कोहली को ‘ बहुत संतोष ‘ है कि उनकी टीम ने वनडे श्रृंखला में ऐसी आस्ट्रेलियाई टीम को हराया जिसमें स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और मार्नस लाबुशेन जैसे खिलाड़ी हैं. कोहली ने तीसरे वनडे में सात विकेट से मिली जीत के बाद कहा कि यह आस्ट्रेलियाई टीम पिछली बार से बेहतर है. इसमें स्टीव, डेविड और मार्नस है. इसकी गेंदबाजी शानदार है.
हम पिछली श्रृंखला में आखिरी तीन मैच हार गए थे लेकिन यहां पहला मैच हारने के बाद बाकी दो मैच जीतना अधिक संतोषजनक है. उन्होंने कहा कि हम यहां से आगे ही बढना चाहते हैं. पिछले साल घरेलू श्रृंखला हारने के बाद यहां इस तरह वापसी करना शानदार है.
कप्तान को यकीन था कि उनके जैसी अनुभवी टीम चोटिल शिखर धवन की गैर मौजूदगी में भी लक्ष्य का पीछा कर लेगी. उन्होंने कहा कि हमरे पास अनुभव की कमी नहीं है. शिखर की कमी खली लेकिन रोहित और मैं थे. हमें अच्छी शुरूआत मिली. केएल राहुल के आउट होने के समय हालात कठिन थे लेकिन तभी अनुभव काम आया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola