ePaper

स्कोरर कौशिक साहा का निधन, बीसीसीआई ने जताया शोक

Updated at : 18 Jan 2020 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
स्कोरर कौशिक साहा का निधन, बीसीसीआई ने जताया शोक

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को स्कोरर कौशिक साहा के निधन पर शोक व्यक्त किया. साहा का शुक्रवार को कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. साहा 52 वर्ष के थे और उन्हें दिल का दौरा पड़ने से दो दिन पहले मधुमेह से संबंधित उपचार के लिये […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने शनिवार को स्कोरर कौशिक साहा के निधन पर शोक व्यक्त किया. साहा का शुक्रवार को कोलकाता में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था. साहा 52 वर्ष के थे और उन्हें दिल का दौरा पड़ने से दो दिन पहले मधुमेह से संबंधित उपचार के लिये अस्पताल में भर्ती कराया गया था.

बीसीसीआई ने बयान में कहा, वह हमेशा पसंदीदा अधिकारियों में से एक रहेंगे. बीसीसीआई दुख की इस घड़ी में उनके परिवार और मित्रों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता है.

साहा ने स्कोरर के रूप में बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त 500 से अधिक मैचों तथा 16 टेस्ट मैचों में अपनी सेवाएं दी. कोलकाता में हाल में खेले गये गुलाबी गेंद के टेस्ट मैच में भी वह स्कोरर थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola