उप महाद्वीप में कठिन परिस्थितियों के बावजूद भारत में श्रृंखला के लिये तैयार हैं: फिंच

सिडनी : आस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने गुरूवार को कहा कि उप महाद्वीप की परिस्थितियों पर दौरा करने वाली टीम के खिलाड़ी अपनी काबिलियत पर शक करने लगते हैं लेकिन भारत में आगामी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में उनका इरादा विराट कोहली की टीम को उसकी ही सरजमीं पर पस्त करने का है. आस्ट्रेलिया […]
सिडनी : आस्ट्रेलियाई कप्तान आरोन फिंच ने गुरूवार को कहा कि उप महाद्वीप की परिस्थितियों पर दौरा करने वाली टीम के खिलाड़ी अपनी काबिलियत पर शक करने लगते हैं लेकिन भारत में आगामी तीन मैचों की वनडे श्रृंखला में उनका इरादा विराट कोहली की टीम को उसकी ही सरजमीं पर पस्त करने का है.
आस्ट्रेलिया ने भारत में 12 महीने पहले पांच मैचों की वनडे श्रृंखला में वापसी करते हुए 3-2 से जीत दर्ज की थी. आगामी श्रृंखला मुंबई में 14 जनवरी से शुरू होगी. फिंच ने टीम की रवानगी से पहले ‘क्रिकेट डाट काम डाट एयू’ से पिछले साल भारत में श्रृंखला में मिली जीत के बारे में बात करते हुए कहा, ‘‘इससे आपको भरोसा मिलता है कि उन परिस्थितियों में हमारी रणनीति काफी अच्छी थी. ”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




