भारत-श्रीलंका के बीच दूसरा T- 20 मुकाबला कल इंदौर में, ऐसा है मौसम का पूर्वानुमान
Author :Prabhat Khabar Digital Desk
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Updated at :06 Jan 2020 2:44 PM
विज्ञापन

इंदौरः भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला का गुवाहाटी में होने वाला पहला मुकाबला बारिश में धुलने से निराश क्रिकेटप्रेमियों के लिये खुशखबरी है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दोनों देशों के बीच मंगलवार को इंदौर में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में मौसम साफ रहेगा और […]
विज्ञापन
इंदौरः भारत और श्रीलंका के बीच जारी तीन मैचों की टी-20 श्रृंखला का गुवाहाटी में होने वाला पहला मुकाबला बारिश में धुलने से निराश क्रिकेटप्रेमियों के लिये खुशखबरी है. मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि दोनों देशों के बीच मंगलवार को इंदौर में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में मौसम साफ रहेगा और इस दौरान बारिश की आशंका नहीं है.
विभाग के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी. भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 मैच यहां मध्यप्रदेश क्रिकेट संगठन (एमपीसीए) के होलकर स्टेडियम में भारतीय समयानुसार शाम सात बजे से होना है. मौसम विभाग के अधिकारी ने ‘भाषा’ को बताया कि इन दिनों इंदौर में रात नौ बजे के बाद ओस पड़ रही है.
लिहाजा टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच की दूसरी पारी में खिलाड़ियों को मैदान पर ओस के प्रभाव का सामना करना पड़ेगा. एमपीसीए के मुख्य क्यूरेटर समंदर सिंह चौहान ने बताया कि इस मैच के दौरान होलकर स्टेडियम के मैदान को ओस के असर से बचाने के लिये पिछले तीन दिन से इस पर विशेष रसायन का छिड़काव किया जा रहा है.
इसके साथ ही, मैदान की घास पर पिछले तीन दिन से पानी का छिड़काव नहीं किया है ताकि मुकाबले के दौरान यह सूखा बना रहे. उन्होंने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को क्रिकेट के फटाफट प्रारूप में मंगलवार को भारत और श्रीलंका के बीच चौकों-छक्कों से भरपूर मुकाबला देखने को मिलेगा.
भारत और श्रीलंका के बीच टी-20 श्रृंखला के पहले मैच में रविवार को गुवाहाटी में बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी थी. नतीजतन यह मुकाबला रद्द कर दिया गया था. इस सीरीज का तीसरा और आखिरी मैच पुणे में 10 जनवरी को खेला जाना है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










