ePaper

इस युवा बल्‍लेबाज ने एक ओवर में 6 छक्के जड़ युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी की

Updated at : 05 Jan 2020 3:48 PM (IST)
विज्ञापन
इस युवा बल्‍लेबाज ने एक ओवर में 6 छक्के जड़ युवराज के रिकॉर्ड की बराबरी की

क्राइस्टचर्च : न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने रविवार को इतिहास के पन्नों पर अपना नाम लिखवा लिया, वह भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री और युवराज सिंह की तरह एक ओवर में छह छक्के जमाने वाले दुनिया के सातवें क्रिकेटर बन गये. कार्टर ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के घरेलू ट्वेंटी20 टूर्नामेंट सुपर स्मैश में नार्दर्न नाइट […]

विज्ञापन

क्राइस्टचर्च : न्यूजीलैंड के बल्लेबाज लियो कार्टर ने रविवार को इतिहास के पन्नों पर अपना नाम लिखवा लिया, वह भारतीय खिलाड़ी रवि शास्त्री और युवराज सिंह की तरह एक ओवर में छह छक्के जमाने वाले दुनिया के सातवें क्रिकेटर बन गये.

कार्टर ने यह उपलब्धि न्यूजीलैंड के घरेलू ट्वेंटी20 टूर्नामेंट सुपर स्मैश में नार्दर्न नाइट के खिलाफ अपनी टीम कैंटरबरी किंग्स की जीत के दौरान हासिल की. पच्चीस साल के बायें हाथ के बल्लेबाज ने बायें हाथ के स्पिनर एंटन देवसिच के ओवर में छह बार गेंद छक्के के लिये भेजी.

वह महज 29 गेंद में 70 रन बनाकर नाबाद रहे जिससे उनकी टीम ने 220 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए सात विकेट से जीत हासिल की. कार्टर इस तरह घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर सभी प्रारूपों में यह उपलब्धि हासिल करने वाले दुनिया के सातवें क्रिकेटर बन गये.

यह उपलब्धि हासिल कर वह गैरी सोबर्स, शास्त्री, हर्शल गिब्स, युवराज, वारेस्टरशर के रॉस वाइटले और अफगानिस्तान के हजरतुल्लाह जजई की सूची में शामिल हो गये.

कार्टर टी20 क्रिकेट में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों स्तर पर ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गये हैं. टी20 में यह उपलब्धि हासिल करने वाले अन्य बल्लेबाज भारत के युवराज (2007), वाइटले (2017) और जजई (2018) हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola