ePaper

पाकिस्तान के आबिद ने पहले दो टेस्ट में जड़ा लगातार शतक, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Updated at : 21 Dec 2019 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान के आबिद ने पहले दो टेस्ट में जड़ा लगातार शतक, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

कराची : पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज आबिद अली उन दिग्गज बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गये जिन्होंने अपने पहले दो टेस्ट में लगातार मैचों में शतक जड़े हैं. आबिद ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच के तीसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की. 32 साल के इस खिलाड़ी ने स्पिनर लसिथ एम्बुलडेनिया पर स्वीप […]

विज्ञापन

कराची : पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज आबिद अली उन दिग्गज बल्लेबाजों के क्लब में शामिल हो गये जिन्होंने अपने पहले दो टेस्ट में लगातार मैचों में शतक जड़े हैं.

आबिद ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे मैच के तीसरे दिन यह उपलब्धि हासिल की. 32 साल के इस खिलाड़ी ने स्पिनर लसिथ एम्बुलडेनिया पर स्वीप शाट से दो रन लेने के साथ यह कारनामा अपने नाम किया, उन्होंने रावलपिंडी में अपने पदार्पण टेस्ट में 109 रन की पारी खेली थी जो ड्रॉ रहा था.

पहले टेस्ट में उस शतक से आबिद टेस्ट और वनडे पदार्पण में शतक जड़ने वाले पहले बल्लेबाज बन गये थे. उन्होंने इस साल के शुरू में दुबई में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने पहले वनडे में 112 रन की पारी खेली थी.

आबिद इस तरह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पहले दो टेस्ट में लगातार सैकड़ा जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी और नौंवे बल्लेबाज बन गये. भारत के मोहम्मद अजहरूद्दीन ने दिसंबर 1984 में घरेलू मैदान में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पदार्पण के बाद पहले तीन टेस्ट में तीन शतक जमाये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola