जानें,वर्ल्ड कप में सचिन के रिकॉर्ड 673 रनों का राज

नयी दिल्ली : वर्ल्ड कप 2003 में सचिन तेंडुलकर भले ही जबरदस्त फॉर्म में रहे हों, लेकिन उनके पूर्व साथी राहुल द्रविड़ ने बताया कि इस चैंपियन बल्लेबाज ने नेट पर एक भी गेंद नहीं खेली थी. उस वर्ल्ड कप में सचिन ने रिकॉर्ड 673 रन बनाये थे. इसमें पाकिस्तान के खिलाफ 98 रन की […]
नयी दिल्ली : वर्ल्ड कप 2003 में सचिन तेंडुलकर भले ही जबरदस्त फॉर्म में रहे हों, लेकिन उनके पूर्व साथी राहुल द्रविड़ ने बताया कि इस चैंपियन बल्लेबाज ने नेट पर एक भी गेंद नहीं खेली थी. उस वर्ल्ड कप में सचिन ने रिकॉर्ड 673 रन बनाये थे. इसमें पाकिस्तान के खिलाफ 98 रन की पारी शामिल है. द्रविड ने कहा, सचिन की तैयारी समय के मुताबिक बदलती रहती है.
उन्होंने 2003 वर्ल्ड कप में नेट पर एक भी गेंद नहीं खेली. उसने सिर्फ थ्रो डाउन पर अभ्यास किया. उन्होंने कहा, हम सभी हैरान थे कि वह ऐसा क्यो कर रहा है. मैने जब उससे पूछा तो उसने कहा कि मुझे अच्छा लग रहा है. मैं नेट पर अभ्यास नहीं करना चाहता. मैं अपनी बल्लेबाजी के बारे में अच्छा महसूस करना चाहता हूं. मैं नेट पर समय नहीं बर्बाद करना चाहता हूं. यदि मुझे ऐसा लग रहा है तो मैं रन बनाऊंगा और ऐसा ही हुआ. तेंडुलकर को अपने समकालीन महानतम क्रिकेटर बताते हुए द्रविड ने कहा कि उन्होंने भारतीय क्रिकेट का परिदृश्य हीबदल दिया.
उन्होंने कहा, उसने मैदान के भीतर और बाहर भारतीय क्रिकेट का परिदृश्य बदल दिया. तेंडुलकर के साथ पूरी एक पीढ़ी बड़ी हुई. उन्होंने उसके उतार और चढ़ाव देखे और उसके साथ अपने सपनों को जिया. भारत में कई लोग क्रिकेटर बनने की इच्छा पालने लगे. उन्होंने कहा, ह्यपिछले 24 बरस से पूरी पीढ़ी को यह दावा करने का सौभाग्य मिला है कि उन्होंने तेंडुलकर को दुनिया का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज बनते देखा. द्रविड ने कहा कि तेंदुलकर ने कल्पना से परे कर दिखाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




