न्यूजीलैंड के खिलाफ दिन-रात्रि टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम में कोई बदलाव नहीं

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Dec 2019 5:22 PM

विज्ञापन

पर्थ : ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार से यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे दिन-रात्रि टेस्ट के लिए अपनी अंतिम एकादश मे कोई बदलाव नहीं किया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार तीसरे टेस्ट में समान अंतिम एकादश के साथ उतरेगी. कोच जस्टिन लैंगर स्थिर एकादश तैयार करने की कोशिशों में जुटे हैं और हाल में दो टेस्ट […]

विज्ञापन

पर्थ : ऑस्ट्रेलिया ने गुरुवार से यहां न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू हो रहे दिन-रात्रि टेस्ट के लिए अपनी अंतिम एकादश मे कोई बदलाव नहीं किया है. ऑस्ट्रेलियाई टीम लगातार तीसरे टेस्ट में समान अंतिम एकादश के साथ उतरेगी.

कोच जस्टिन लैंगर स्थिर एकादश तैयार करने की कोशिशों में जुटे हैं और हाल में दो टेस्ट की शृंखला में पाकिस्तान को रौंदने के बाद उन्हें टीम में बदलाव करने का कोई कारण नजर नहीं आता.

ऑस्ट्रेलिया के कप्तान टिम पेन ने हालांकि कहा है कि मेलबर्न और सिडनी में होने वाले अगले दो टेस्ट के लिए टीम में बदलाव किया जा सकता है.

टीम इस प्रकार है : टिम पेन (कप्तान), डेविड वार्नर, जो बर्न्स, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, मैथ्यू वेड, ट्रेविस हेड, पैट कमिंस, मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन और जोश हेजलवुड.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola