ePaper

युवराज ने ''विराट पारी'' को बताया लाजवाब, टीम इंडिया की फील्डिंग को खराब

Updated at : 07 Dec 2019 3:35 PM (IST)
विज्ञापन
युवराज ने ''विराट पारी'' को बताया लाजवाब, टीम इंडिया की फील्डिंग को खराब

नयी दिल्ली : पूर्व हरफनमौला युवराज सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 क्रिकेट मैच में भारत की फील्डिंग की आलोचना की है. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 207 रन बनाये. जवाब में भारत ने आठ गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की फील्डिंग हालांकि काफी लचर रही. वाशिंगटन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : पूर्व हरफनमौला युवराज सिंह ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 क्रिकेट मैच में भारत की फील्डिंग की आलोचना की है. वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 207 रन बनाये. जवाब में भारत ने आठ गेंद बाकी रहते लक्ष्य हासिल कर लिया. भारत की फील्डिंग हालांकि काफी लचर रही.

वाशिंगटन सुंदर और रोहित शर्मा ने कैच टपकाये. युवराज ने ट्वीट किया, भारत की फील्डिंग काफी खराब रही. युवा खिलाड़ी गेंद तक देर से पहुंच रहे थे. इतना ज्यादा क्रिकेट ??

भारत ने हालांकि विराट कोहली और केएल राहुल की शानदार पारियों के दम पर जीत हासिल की. आर अश्विन ने कोहली की पारी के बारे में लिखा, जिस तरह से विराट ने खेला, वह लाजवाब था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola