हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मैरी कॉम ने कसी कमर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Dec 2019 4:54 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : छह बार की बॉक्सिंग विश्व चैंपियन मैरी कॉम ने हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. उन्होंने बुधवार को कहा कि वह इस रोग को भारत से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. पैंतीस वर्षीय मैरीकॉम तीन बच्चों की मां हैं और दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : छह बार की बॉक्सिंग विश्व चैंपियन मैरी कॉम ने हेपेटाइटिस के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. उन्होंने बुधवार को कहा कि वह इस रोग को भारत से समाप्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

पैंतीस वर्षीय मैरीकॉम तीन बच्चों की मां हैं और दिल्ली स्थित इंस्टीट्यूट ऑफ लिवर एंड बिलियरी साइंस (आईएलबीएस) नामक संस्थान द्वारा हेपेटाइटिस के प्रति चलाए जा रहे जागरूकता अभियान का चेहरा भी हैं.

मैरी कॉम ने यहां आईएलबीएस में हुए एक कार्यक्रम में कहा, हेपेटाइटिस से लड़ना बॉक्सिंग में लड़ने के समान है. इस अभियान का हिस्सा होने के नाते हम सभी हेपेटाइटिस को देश से बाहर निकालने के लिए प्रतिबद्ध हैं. मैं इस अभियान का हिस्सा होने पर खुश हूं क्योंकि मैं एक मां भी हूं और जानती हूं कि टीकाकरण बच्चों की सुरक्षा के लिए आवश्यक है.

इस कार्यक्रम के तहत दिल्ली-एनसीआर में 250 थियेटर में मैरी कॉम का एक छोटा वीडियो प्रदर्शित किया गया. आईएलबीएस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अस्सी सेकंड के वीडियो में मैरी कॉम अपना बॉक्सिंग गियर पहने हेपेटाइटिस से लड़ने के प्रति जागरूकता को रेखांकित करती नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा कि मैरी कॉम को पिछले साल अभियान का दूत बनाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola