जोफ्रा आर्चर ने नस्ली अपमान का किया दावा, न्यूजीलैंड क्रिकेट ने मांगी माफी

वेलिंगटन : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सोमवार को कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के अंतिम दिन उन्हें एक दर्शक से ‘नस्ली अपमान’ का सामना करना पड़ा. आर्चर के इस दावे के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने इस ‘अस्वीकार्य अनुभव’ के लिए उनसे माफी मांगी. यह घटना कथित तौर पर माउंट […]
वेलिंगटन : इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर ने सोमवार को कहा कि न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के अंतिम दिन उन्हें एक दर्शक से ‘नस्ली अपमान’ का सामना करना पड़ा.
आर्चर के इस दावे के बाद न्यूजीलैंड क्रिकेट (एनजेडसी) ने इस ‘अस्वीकार्य अनुभव’ के लिए उनसे माफी मांगी. यह घटना कथित तौर पर माउंट मोनगानुई के बे ओवल में पहले टेस्ट के समाप्त होने के बाद हुई जब आर्चर मैदान से बाहर जा रहे थे.
चौबीस साल के आर्चर ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, अपनी टीम को हार से बचाने के लिए बल्लेबाजी करते हुए आज नस्ली अपमान का सामना करना थोड़ा निराशाजनक है. उस एक व्यक्ति के अलावा इस हफ्ते दर्शक शानदार थे. बार्मी आर्मी भी हर बार की तरह अच्छी थी.
बारबडोस में जन्में इंग्लैंड के क्रिकेटर आर्चर ने दोहरा शतक जड़ने वाले बीजे वाटलिंग (205) को आउट करने के अलावा 50 गेंद में 30 रन की पारी भी खेली लेकिन न्यूजीलैंड को पारी और 65 रन से जीत दर्ज करने से नहीं रोक पाए। एनजेडसी ने इसके बाद बयान जारी करके इस घटना के लिए आर्चर से माफी मांगी.
एनजेडसी ने ट्वीट किया, हम आज टेस्ट मैच के बाद जोफ्रा आर्चर से मौखिक दुर्व्यवहार की बात सुनकर स्तब्ध और निराश हैं. वे भले ही हमारे प्रतिद्वंद्वी हों लेकिन हमारे मित्र भी हैं और नस्ली दुर्व्यवहार कभी ठीक नहीं है.
मेजबान बोर्ड ने कहा कि वे किसी तरह के दुर्व्यवहार को बर्दाश्त नहीं करेंगे और वादा किया कि उस व्यक्ति की पहचान करके उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. एनजेडसी ने कहा कि वे मंगलवार को आर्चर से संपर्क करके उनसे माफी मांगेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




