पेटा ने विराट कोहली को चुना साल का सर्वश्रेष्ठ शख्सियत

नयी दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीपुल फोर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने वर्ष 2019 की शख्सियत चुना है. पेटा इंडिया ने एक बयान में कहा कि कोहली ने जानवरों के साथ बेहतर बर्ताव के लिये कई प्रयास किये हैं. उन्होंने आमेर किले में सवारी के लिये इस्तेमाल किये जाने वाले […]
नयी दिल्ली : भारतीय कप्तान विराट कोहली को पीपुल फोर द एथिकल ट्रीटमेंट ऑफ एनिमल्स (पेटा) ने वर्ष 2019 की शख्सियत चुना है. पेटा इंडिया ने एक बयान में कहा कि कोहली ने जानवरों के साथ बेहतर बर्ताव के लिये कई प्रयास किये हैं.
उन्होंने आमेर किले में सवारी के लिये इस्तेमाल किये जाने वाले हाथी मालती को भी छोड़ने के लिये पेटा इंडिया की ओर से अधिकारियों को पत्र लिखा था. इस हाथी को आठ व्यक्तियों ने बुरी तरह पीटा था.
कोहली बेंगलुरू में जानवरों के एक आश्रय में घायल कुत्तों से भी मिलने गए. उन्होंने अपने प्रशंसकों से अपील की कि जानवरों को खरीदने की बजाय उन्हें गोद लें. पेटा इंडिया के निदेशक (सेलिब्रिटी और पब्लिक रिलेशंस) सचिन बांगेरा ने कहा , विराट कोहली जानवरों के अधिकारों के लिये काफी काम कर रहे हैं.
हम सभी से उनसे प्रेरणा लेने की अपील करते हैं. इससे पहले कांग्रेस नेता शशि थरूर, कोहली की पत्नी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा, हेमा मालिनी, आर माधवन भी यह सम्मान हासिल कर चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




