ePaper

प्रदूषण पर नहीं अब क्रिकेट पर है ध्यान : महमूदुल्लाह रियाद

Updated at : 02 Nov 2019 9:24 PM (IST)
विज्ञापन
प्रदूषण पर नहीं अब क्रिकेट पर है ध्यान : महमूदुल्लाह रियाद

नयी दिल्ली : बांग्लादेश टीम की बैठक में खराब वायु गुणवत्ता का मुद्दा भी उठा, लेकिन कप्तान महमूदुल्लाह रियाद ने कहा कि अब समय क्रिकेट पर ध्यान देने का है क्योंकि मौसम की परिस्थितियां उनके हाथ में नहीं हैं. बढ़ते प्रदूषण के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जन स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित की गयी है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बांग्लादेश टीम की बैठक में खराब वायु गुणवत्ता का मुद्दा भी उठा, लेकिन कप्तान महमूदुल्लाह रियाद ने कहा कि अब समय क्रिकेट पर ध्यान देने का है क्योंकि मौसम की परिस्थितियां उनके हाथ में नहीं हैं.

बढ़ते प्रदूषण के कारण राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में जन स्वास्थ्य आपात स्थिति घोषित की गयी है. महमूदुल्लाह ने भारत के खिलाफ पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच से पूर्व कहा, असल में हमने इन परिस्थितियों पर चर्चा की. यह हमारे नियंत्रण में है. हम रविवार को होने वाले मैच और उसे जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, हम यहां नहीं खेले हैं. जब हम यहां आये तो धुंध थी और यह हम सभी जानते हैं, लेकिन खिलाड़ी पिछले तीन दिनों से अभ्यास कर रहे है और परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाने की कोशिश कर रहे हैं. यह हमारे नियंत्रण में नहीं है और हमें अपनी क्रिकेट पर ध्यान देना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola