बीसीसीआई के बिना आईसीसी की कोई प्रासंगिकता नहीं : अनुराग ठाकुर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 26 Oct 2019 9:04 PM
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) : बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारतीय बोर्ड के बिना विश्व संस्था की कोई प्रासंगिकता नहीं है. वित्त राज्यमंत्री ठाकुर सांसद स्टार खेल महाकुंभ पुरस्कार वितरण समारोह के सिलसिले में यहां आ रखे थे. उनके भाई अरुण धूमल […]
हमीरपुर (हिमाचल प्रदेश) : बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि भारतीय बोर्ड के बिना विश्व संस्था की कोई प्रासंगिकता नहीं है.
वित्त राज्यमंत्री ठाकुर सांसद स्टार खेल महाकुंभ पुरस्कार वितरण समारोह के सिलसिले में यहां आ रखे थे. उनके भाई अरुण धूमल अभी बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष हैं.
ठाकुर ने कहा, बीसीसीआई के बिना आईसीसी की कोई प्रासंगिकता नहीं है क्योंकि इससे उसे अपने कामकाज के संचालन के लिये 75 प्रतिशत का अनुदान मिलता है. उन्होंने इसके साथ ही उम्मीद जतायी कि सौरव गांगुली की अगुवाई में बीसीसीआई आईसीसी के सामने यह मुद्दा उठाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










