बीसीसीआई चुनाव : राज्य प्रतिनिधियों के नामांकन की समय सीमा 4 अक्टूबर

Updated at : 26 Sep 2019 6:30 PM (IST)
विज्ञापन
बीसीसीआई चुनाव : राज्य प्रतिनिधियों के नामांकन की समय सीमा 4 अक्टूबर

नयी दिल्ली : बीसीसीआई के निर्वाचन अधिकारी एन गोपाल स्वामी ने बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में राज्य प्रतिनिधियों के नामांकन की समय सीमा गुरुवार को चार अक्टूबर तय की. बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक मुंबई में 23 अक्टूबर को होनी है और इसी दौरान बोर्ड के चुनाव भी होंगे. इससे पहले चुनाव 22 अक्टूबर […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई के निर्वाचन अधिकारी एन गोपाल स्वामी ने बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक में राज्य प्रतिनिधियों के नामांकन की समय सीमा गुरुवार को चार अक्टूबर तय की.

बीसीसीआई की वार्षिक आम बैठक मुंबई में 23 अक्टूबर को होनी है और इसी दौरान बोर्ड के चुनाव भी होंगे. इससे पहले चुनाव 22 अक्टूबर को होने थे, लेकिन महाराष्ट्र और हरियाणा में विधानसभा चुनावों के कारण इन्हें एक दिन टाल दिया गया.

गोपाल स्वामी ने बीसीसीआई चुनावों की समय सूची जारी की जिसके अनुसार मसौदा मतदाता सूची चार अक्टूबर को शाम पांच बजे जारी होगी. अंतिम मतदाता सूची 10 अक्टूबर को जारी की जाएगी.

बीसीसीआई चुनावों के लिए नामांकन 11, 12 और 14 अक्टूबर को सुबह 11 बजे से दोपहर तीन बजे तक दिए जा सकते हैं. आवेदन की समीक्षा 15 अक्टूबर को होगी और इसी दिन वैध नामांकित उम्मीदवारों की सूची घोषित की जाएगी.

तेईस अक्टूबर को होने वाले चुनावों के पूर्व चुनाव में हिस्सा लेने वाले उम्मीदवारों की घोषणा 16 अक्टूबर को की जाएगी. राज्य संघों को चार अक्टूबर तक अपने चुनाव कराने होंगे. इस समय सीमा को भारतीय क्रिकेट का संचालन कर रही प्रशासकों की समिति पहले ही दो बार बढ़ा चुकी है.

बीसीसीआई के चुनावों के साथ ही उच्चतम न्यायालय द्वारा नियुक्त प्रशासकों की समिति का कार्यकाल भी खत्म हो जाएगा. सीओए जनवरी 2017 से भारतीय क्रिकेट का संचालन कर रहे हैं और उन्हें न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) आरएम लोढा समिति द्वारा सुझाए प्रशासनिक सुधारों को लागू कराने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola