बदकिस्मती से हैट्रिक चूक गया, लेकिन खुश हूं : रोच
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Sep 2019 4:41 PM
किंगस्टन : हैट्रिक से चूके वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच ने कहा कि वह बदकिस्मत रहे, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि वह इसके करीब पहुंचे. दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच से पहले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद राहुल ने लगातार दो गेंदों पर के एल राहुल […]
किंगस्टन : हैट्रिक से चूके वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज केमार रोच ने कहा कि वह बदकिस्मत रहे, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी है कि वह इसके करीब पहुंचे. दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन लंच से पहले सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल को आउट करने के बाद राहुल ने लगातार दो गेंदों पर के एल राहुल और विराट कोहली को आउट किया.
तीसरे गेंद पर वह अजिंक्य रहाणे को भी आउट कर देते, लेकिन गेंद स्टम्प से एक इंच की दूरी से निकल गई. यह पूछने पर कि क्या उन्हें लगा कि उन्होंने हैट्रिक ले ली है, रोच ने कहा , निश्चित तौर पर.
उन्होंने कहा , गेंद बल्ले के भीतर से लगी और मामूली अंतर से स्टम्प पर जाने से चूक गई. मैं बदकिस्मत रहा, लेकिन अपने प्रदर्शन पर खुशी है. उन्होंने कहा, मुझे अच्छा लग रहा है. भारतीय बल्लेबाजी क्रम बहुत मजबूत है और ऐसी टीम के खिलाफ हैट्रिक की दहलीज पर पहुंचना सुखद अहसास है. किस्मत साथ देती तो तीसरा विकेट भी मिल जाता.
रोच ने कहा , एक गेंदबाजी ईकाई के रूप में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा है. मैं भी अपने प्रदर्शन से खुश हूं. अब बल्लेबाजों के कुछ कर दिखाने की बारी है. मैच में दो दिन बाकी है और उन्हें सकारात्मक सोच के साथ टिककर खेलना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










