भारत-वेस्टइंडीज सीरीज : रिचर्ड्स को उम्मीद, कैरेबियाई दौरे में मिलेगी भारत को कड़ी चुनौती

मुंबई : वेस्टइंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स ने उम्मीद जतायी है कि भारत के आगामी कैरेबियाई दौरे में उनकी टीम विराट कोहली और साथियों के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगी. भारत इस दौरे में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे ओर दो टेस्ट मैच खेलेगा. इस दौरे की शुरुआत अमेरिका के फ्लोरिडा में तीन अगस्त से […]
मुंबई : वेस्टइंडीज के दिग्गज विवियन रिचर्ड्स ने उम्मीद जतायी है कि भारत के आगामी कैरेबियाई दौरे में उनकी टीम विराट कोहली और साथियों के सामने कड़ी चुनौती पेश करेगी.
भारत इस दौरे में तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय, तीन वनडे ओर दो टेस्ट मैच खेलेगा. इस दौरे की शुरुआत अमेरिका के फ्लोरिडा में तीन अगस्त से होगी. दो टेस्ट मैच आईसीसी चैंपियनशिप के तहत खेले जाएंगे.रिचर्ड्स ने आधिकारिक प्रसारक सोनी पिक्चर्स की मीडिया विज्ञप्ति में कहा, भारत और वेस्टइंडीज के बीच हमेशा रोमांचक मुकाबला देखने को मिला है और इस बार भी मैं इससे कम की उम्मीद नहीं कर रहा हूं.
वेस्टइंडीज टीम की वर्तमान फार्म को देखते हुए मुझे लगता है कि वे भारतीय टीम को कड़ी चुनौती देंगे. वेस्टइंडीज मे 1971 में यादगार पदार्पण करने वाले पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने कहा कि उनके दिल में कैरेबियाई खिलाड़ियों के लिये पूरा सम्मान किया है.
गावस्कर ने कहा, वेस्टइंडीज का मेरे दिल में हमेशा विशेष स्थान रहेगा. मैंने वहां अपने करियर की शुरुआत की थी और उनके खिलाड़ियों के प्रति मेरे दिल में भरपूर सम्मान है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




