ePaper

MS Dhoni के रिटायरमेंट की खबरों के बीच Steve Waugh ने दिया यह बड़ा बयान...

Updated at : 12 Jul 2019 11:02 PM (IST)
विज्ञापन
MS Dhoni के रिटायरमेंट की खबरों के बीच Steve Waugh ने दिया यह बड़ा बयान...

लंदन : आॅस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि उनके देश में बड़े सितारों को बाहर करने के लिए सर्वश्रेष्ठ चरणबद्ध नीति है जबकि उप महाद्वीप में एक बार खिलाड़ी महान दर्जा हासिल कर ले तो उसके लिए ऐसा करना मुश्किल हो जाता है. महेंद्र सिंह धौनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य […]

विज्ञापन

लंदन : आॅस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव वॉ का मानना है कि उनके देश में बड़े सितारों को बाहर करने के लिए सर्वश्रेष्ठ चरणबद्ध नीति है जबकि उप महाद्वीप में एक बार खिलाड़ी महान दर्जा हासिल कर ले तो उसके लिए ऐसा करना मुश्किल हो जाता है.

महेंद्र सिंह धौनी के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भविष्य को लेकर चल रहे विवाद के संदर्भ में जब वॉ से सवाल पूछा गया तो उन्होंने क्रिकेट आॅस्ट्रेलिया की संन्यास लेने की नीति के बारे में बात की.

उन्होंने कहा, यह दिलचस्प है. आॅस्ट्रेलिया निश्चित रूप से ऐसा करता है. यह मायने नहीं रखता कि आप कौन हो क्योंकि आपको जाना ही होता है. आॅस्ट्रेलिया के सबसे सफल कप्तानों में से एक वॉ को लगता है कि आॅस्ट्रेलिया के हालात की तुलना भारत से करना सही नहीं होगा.

उन्होंने कहा, शायद उप महाद्वीप में आपको ज्यादा स्वतंत्रता मिलती है क्योंकि 1.40 करोड़ लोग आपको फाॅलो कर रहे होते हैं. खिलाड़ी व्यक्ति नहीं रहता. वे महान बन जाते हैं, भगवान. इसके बाद बाहर होना बहुत मुश्किल हो जाता है.

जब लोग कुछ निश्चित उम्र के हो जाते हैं तो यह काफी चुनौतीपूर्ण बन जाता है. महेंद्र सिंह धौनी का आप जिक्र कर रहे हो, वह अब भी महान खिलाड़ी हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola