कोहली ने धौनी की तारीफ की, संन्यास के कयासों पर बोले ...
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 10 Jul 2019 10:01 PM
मैनचेस्टर : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास के कयासों के बीच बुधवार को यहां कहा कि इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में उन्हें अभी तक कुछ नहीं बताया है. धौनी ने भारत की विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हार […]
मैनचेस्टर : भारतीय कप्तान विराट कोहली ने महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास के कयासों के बीच बुधवार को यहां कहा कि इस अनुभवी विकेटकीपर बल्लेबाज ने भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में उन्हें अभी तक कुछ नहीं बताया है.
धौनी ने भारत की विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के हाथों 18 रन से हार में 72 गेंदों पर 50 रन बनाये तथा कप्तान ने फिर से बीच के ओवरों में इस विकेटकीपर बल्लेबाज की धीमी बल्लेबाजी के लिये उनका बचाव किया.
कोहली से पूछा गया कि क्या धौनी ने उसे भविष्य की अपनी योजनाओं के बारे में कुछ बताया है क्योंकि वेस्टइंडीज दौरे के लिये जल्द ही टीम घोषित की जाएगी, भारतीय कप्तान ने कहा, नहीं.
उन्होंने अभी तक हमें कुछ नहीं बताया है. धौनी ने जब क्रीज पर कदम रखा तब स्कोर पांच विकेट पर 71 रन था और उन्होंने रविंद्र जडेजा के साथ मिलकर एक समय टीम की उम्मीदें जगा दी थी. कोहली ने कहा, मेरा मानना है कि धौनी ने एक छोर संभालकर जडेजा को स्वच्छंद होकर खेलने की छूट दी.
उन्होंने सही तरीके से बल्लेबाजी की. उन्हें टीम की स्थिति के अनुसार खास भूमिका दी गयी थी और उन्होंने उसी तरह से बल्लेबाजी की. उन्होंने उस परिस्थिति में शतकीय साझेदारी निभायी.
भारतीय कप्तान का मानना है कि बाहर बैठकर आलोचना करना आसान होता है. न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने कहा कि धौनी का रन आउट होना टर्निंग प्वाइंट रहा. विलियमसन से पूछा गया कि अगर वह कप्तान होते तो क्या वह धौनी को टीम में बनाये रखते, उन्होंने मजाकिया लहजे में सवाल किया, क्या वह अपनी राष्ट्रीयता बदल रहे हैं?.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










