धौनी को चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करनी चाहिए : डीन जोंस

मुंबई : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डीन जोंस का मानना है कि महेंद्र सिंह धौनी को मौजूदा विश्व कप में भारत के बचे हुए मैचों में चौथे नंबर के अहम स्थान पर बल्लेबाजी करनी चाहिए. अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ धौनी की धीमी पारी की आलोचना की गयी थी, लेकिन जोंस को लगता है कि चौथे […]
मुंबई : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज डीन जोंस का मानना है कि महेंद्र सिंह धौनी को मौजूदा विश्व कप में भारत के बचे हुए मैचों में चौथे नंबर के अहम स्थान पर बल्लेबाजी करनी चाहिए.
अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के खिलाफ धौनी की धीमी पारी की आलोचना की गयी थी, लेकिन जोंस को लगता है कि चौथे नंबर पर विजय शंकर को नहीं बल्कि 37 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज को खेलना चाहिए जबकि बायें हाथ के आल राउंडर रविंद्र जडेजा को अंतिम एकादश में शामिल करना चाहिए क्योंकि वह टीम में अतिरिक्त स्पिन विकल्प मुहैया करा सकते हैं.
जोंस ने स्टार स्पोर्ट्स से कहा, सामान्य तौर पर जब टीम जीत रही हो तो मैं टीम में छेड़छाड़ नहीं करना चाहता, लेकिन मैं चौथे नंबर पर खिलाड़ियों के बारे में चिंतित हूं. मुझे महेंद्र सिंह धौनी के इस स्थान पर आने में कोई समस्या नहीं है और अगर रविंद्र जडेजा थोड़ा बाद में आयें तो इससे आपको स्पिन में विकल्प मिल जायेगा.
जोंस ने कहा कि पिचें और सूखी हो रही हैं जिससे निचले क्रम में बायें हाथ का बल्लेबाज मददगार हो सकता है. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि जैसे जैसे टूर्नामेंट आगे बढ़ेगा पिचें और सूखीं होंगी इसलिये आपको मदद के लिये निचले क्रम में बायें हाथ की जरूरत होगी, लेकिन मुझे टीम पर भरोसा है और एक मौका और दूंगा.
वहीं पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान ने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लिये दिनेश कार्तिक को तरजीह दी. उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि लोगों को लगता है कि जीत हासिल करने वाले संयोजन को बदलना नहीं चाहिए, लेकिन मैं इससे इत्तेफाक नहीं रखता.
उन्होंने कहा, विजय शंकर ने ज्यादा कुछ नहीं किया है और अगर हम सेमीफाइनल में खेलने की स्थिति में पहुंचते हैं तो हमें शीर्ष स्तरीय गेंदबाजी आक्रमण का सामना करना होगा और अगर हम शुरुआती विकेट चटका लेते हैं तो हमें चौथे नंबर पर मजबूत खिलाड़ी की जरूरत होगी और मैं इसके लिये दिनेश कार्तिक को तरजीह दूंगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




