ePaper

शादी कर चुके हैं विराट और अनुष्का!

Updated at : 19 Jul 2014 9:13 AM (IST)
विज्ञापन
शादी कर चुके हैं विराट और अनुष्का!

नयी दिल्ली: क्या शादी कर चुके हैं विराट और अनुष्का? यह सवाल इसलिए लाजिमी है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली बीसीसीआई की इजाजत से अनुष्का शर्मा को अपने साथ ले गये हैं. अभी तक बीसीसीआई केवल परिवार के लोगों को ही साथ में ले जाने की इजाजत देता रहा है. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: क्या शादी कर चुके हैं विराट और अनुष्का? यह सवाल इसलिए लाजिमी है, क्योंकि भारतीय क्रिकेट टीम के इंग्लैंड दौरे पर विराट कोहली बीसीसीआई की इजाजत से अनुष्का शर्मा को अपने साथ ले गये हैं. अभी तक बीसीसीआई केवल परिवार के लोगों को ही साथ में ले जाने की इजाजत देता रहा है.

यह पहली बार हुआ है कि बोर्ड ने किसी खिलाड़ी को गर्लफ्रेंड को साथ लेकर जाने की इजाजत दी है. इससे पहले बीसीसीआइ खिलाड़ी को केवल परिवार को अपने साथ ले जाने की इजाजत देती रही है.

इस संबंध में पूर्व क्रिकेटर मनोज प्रभाकर ने कहा है कि इसमें काई चौकाने वाली बात नहीं है. यदि यह पहली बार हुआ है तो यह आगे भी होता रहेगा. इसमें काई गलत बात नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि आप अपना अच्छा प्रदर्शन नहीं दे पाते हैं तो इस तरह की बातें उठतीं हीं हैं.

गौरतलब है कि इंग्लैंड के साथ चल रहे क्रिकेट टेस्ट मैच में वे अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं. इसके पहले भी अनुष्‍का कई बार कोहली के खेल के दौरान पवेलियन में नजर आ चुकीं हैं.दोनों की प्रेम कहानी कई सालों से चल रही है लेकिन उन्होंने अपने संबंध के बारे में अबतक कुछ नहीं कहा है. कोहली मुंबई में अनुष्‍का के घर भी जा चुके हैं. कई बार दोनों साथ साथ शॉपिंग करते हुए कैमरे में कैद भी हुए हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola