पूर्व कप्तान के श्रीकांत ने कहा- अगर टीम प्रबंधन का हिस्सा होता तो पंत को चौथे नंबर पर उतारता

मैनचेस्टरः अपने जमाने के धुंआधार ओपनर और पूर्व भारतीय कप्तान के श्रीकांत ने ऋषभ पंत को चौथे नंबर पर खिलाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि यह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लैंड की परिस्थितियों से भली भांति वाफिक है. 21 साल के पंत को चोटिल शिखर धवन की जगह भारतीय विश्व कप टीम में शामिल […]
मैनचेस्टरः अपने जमाने के धुंआधार ओपनर और पूर्व भारतीय कप्तान के श्रीकांत ने ऋषभ पंत को चौथे नंबर पर खिलाने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि यह युवा विकेटकीपर बल्लेबाज इंग्लैंड की परिस्थितियों से भली भांति वाफिक है. 21 साल के पंत को चोटिल शिखर धवन की जगह भारतीय विश्व कप टीम में शामिल किया गया है लेकिन वह अभी तक एक भी मैच में नहीं खेले हैं. श्रीकांत ने आईसीसी को लिखे अपने कालम में कहा कि अगर मैं टीम प्रबंधन में होता तो मुझे लगता है कि मैं ऋषभ पंत को चौथे नंबर पर खिलाने के बारे में विचार करता.
उन्होंने कहा कि वे उसे यहां ले आये हैं, वह खेलने के लिये तैयार है और सबसे अहम बात यह है कि वह पहले भी इंग्लैंड में खेल चुका है. इस कारण वो परिस्थितियों से अच्छी तरह से वाकिफ है. भारतीय टीम इसी जीत की लय को बरकरार रखने की कोशिश करेगी और अब टीम को रविवार को मेजबान इंग्लैंड से भिड़ना है. 1983 विश्व कप टीम के विजेता ने कहा कि पंत को खिलाने की यह आदर्श स्थिति है.
उन्होंने कहा कि पिछली गर्मियों में यहां टेस्ट श्रृंखला में उसने टीम में शामिल किये जाने के बाद प्रभावित किया था और अब अगला मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ है तो उसे उस टीम के खिलाफ शामिल करने का यह अच्छा समय है जिसके खिलाफ वह खेल चुका है. श्रीकांत ने कहा कि मध्यक्रम में विजय शंकर और केदार जाधव अभी तक प्रभावित नहीं कर पाये हैं. मुझे लगता है कि यह कहना सही होगा कि उन्हें थोड़े निखार की जरूरत है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




