ePaper

इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज ट्रेस्कोथिक ने संन्यास लिया

Updated at : 27 Jun 2019 10:26 PM (IST)
विज्ञापन
इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज ट्रेस्कोथिक ने संन्यास लिया

लंदन : इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक ने गुरुवार को इस सत्र के आखिर में संन्यास लेने की घोषणा की जिससे उनका समरसेट काउंटी की तरफ से 27 सत्र तक चले करियर का भी समापन हो जाएगा. इस 43 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने 76 टेस्ट और 123 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उन्होंने […]

विज्ञापन

लंदन : इंग्लैंड के पूर्व सलामी बल्लेबाज मार्कस ट्रेस्कोथिक ने गुरुवार को इस सत्र के आखिर में संन्यास लेने की घोषणा की जिससे उनका समरसेट काउंटी की तरफ से 27 सत्र तक चले करियर का भी समापन हो जाएगा.

इस 43 वर्षीय सलामी बल्लेबाज ने 76 टेस्ट और 123 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. उन्होंने समरसेट की तरफ से 1993 में पदार्पण किया और प्रथम श्रेणी मैचों में अब तक 26,234 रन बनाये हैं.

समरसेट की वेबसाइट के अनुसार ट्रेस्कोथिक ने कहा, ये 27 साल अविश्वसनीय रहे और मैंने इसके हर पल का लुत्फ उठाया, लेकिन हर चीज का अंत होता है. मैंने क्लब और अपने परिजनों के साथ भविष्य को लेकर चर्चा की और हमें लगता है कि यह घोषणा करने के लिये ये सबसे उपयुक्त समय है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola