ePaper

क्रिकेट वेस्टइंडीज ने लारा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

Updated at : 25 Jun 2019 8:16 PM (IST)
विज्ञापन
क्रिकेट वेस्टइंडीज ने लारा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की

मुंबई : क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने मंगलवार को दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जिन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सीडब्ल्यूआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, हमारी दुआएं और शुभकामनाएं वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान ब्रायन लारा के साथ […]

विज्ञापन

मुंबई : क्रिकेट वेस्टइंडीज (सीडब्ल्यूआई) ने मंगलवार को दिग्गज बल्लेबाज ब्रायन लारा के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जिन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

सीडब्ल्यूआई ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, हमारी दुआएं और शुभकामनाएं वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज और कप्तान ब्रायन लारा के साथ हैं जिन्हें सीने में दर्द के कारण मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. क्रिकेट वेस्टइंडीज की तरफ से हम उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं.

लारा को सीने में दर्द की शिकायत के बाद मंगलवार को यहां अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन वह ठीक हैं और जल्द ही उन्हें छुट्टी मिल जाएगी. दुनिया के महानतम बल्लेबाजों में शामिल त्रिनिदाद के 50 साल के लारा को परेल के ग्लोबल अस्पताल में भर्ती कराया गया. उनकी हालत पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन इस खिलाड़ी के एक करीबी सूत्र ने बताया कि चिंता की कोई बड़ी बात नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola