….जब पाकिस्तान के कप्तान सरफराज ने कहा, भारत से विश्व कप में पहली बार नहीं हारे, चलता है
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

लंदन : पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से मिली हार से चिंतित नहीं हैं और उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को अच्छे प्रदर्शन का यकीन है. पाकिस्तान ने अभी तक पांच में से एक ही मैच जीता है, लेकिन भारत से 89 रन से मिली हार के बाद […]
विज्ञापन
लंदन : पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी भारत से मिली हार से चिंतित नहीं हैं और उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ रविवार को अच्छे प्रदर्शन का यकीन है.
पाकिस्तान ने अभी तक पांच में से एक ही मैच जीता है, लेकिन भारत से 89 रन से मिली हार के बाद उसे काफी आलोचना झेलनी पड़ रही है. सरफराज ने कहा कि वह पहली बार विश्व कप में भारत से नहीं हारे हैं और यह सब चलता है. उन्होंने आइसीसी की वेबसाइट पर कहा : भारत के खिलाफ मैच के बाद से भी सब कुछ ठीक है.
उन्होंने कहा : मनोवैज्ञानिक रूप में भारत के खिलाफ हारने से पाकिस्तान के कप्तान पर काफी दबाव पड़ता है. लोगों को लगता है कि हम हार गये, लेकिन हम विश्व कप में पहली बार भारत से नहीं हारे. यह सब चलता है. उम्मीद है कि हम वापसी करेंगे. भारत से हारने के एक सप्ताह बाद पाकिस्तानी टीम यह मैच खेलेगी.
सरफराज ने कहा : भारत से मिली हार हमारे लिए कठिन थी, लेकिन मैच के बाद हमने अपने खिलाड़ियों को दो दिन का आराम दिया. उसके बाद से हम कड़ी मेहनत कर रहे हैं. उन्होंने कहा : टीम का मनोबल काफी ऊंचा है. हम मैच दर मैच फोकस कर रहे हैं और उम्मीद है कि दक्षिण अफ्रीका को हरायेंगे. अभी हमारे लिए दरवाजे बंद नहीं हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










