ePaper

पाकिस्तान फतह करने के बाद दो दिन आराम करेंगे भारतीय खिलाड़ी

Updated at : 17 Jun 2019 4:07 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान फतह करने के बाद दो दिन आराम करेंगे भारतीय खिलाड़ी

मैनचेस्टर : कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम दो दिनों तक आराम के साथ खुद को तरोताजा करेगी. दो बार के पूर्व चैम्पियन भारत ने एक और दमदार प्रदर्शन से चिर प्रतिद्वंद्वी और 1992 विश्व कप के विजेता पाकिस्तान को 89 […]

विज्ञापन

मैनचेस्टर : कप्तान विराट कोहली की अगुवाई में पाकिस्तान के खिलाफ विश्व कप मुकाबले में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम दो दिनों तक आराम के साथ खुद को तरोताजा करेगी.

दो बार के पूर्व चैम्पियन भारत ने एक और दमदार प्रदर्शन से चिर प्रतिद्वंद्वी और 1992 विश्व कप के विजेता पाकिस्तान को 89 रन से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने की ओर कदम बढ़ाया. भारतीय टीम प्रबंधन ने बताया, भारतीय टीम के खिलाड़ी दो दिन आराम करेंगे.

भारत का अगला मुकाबला 22 जून को साउथम्पटन में अफगानिस्तान से होगा. तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैमस्ट्रिंग की चोट के कारण कम से कम अगले दो मैचों में नहीं खेल पायेंगे.

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नौ जून को 117 रन की पारी खेल कर भारत को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले शिखर धवन भी अंगूठे में हेयरलाइन फ्रैक्चर के कारण कुछ मैचों के लिए टीम से बाहर है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola