ePaper

#WCC2019 : स्टार्क ने सबसे कम मैचों में पूरे किये 150 विकेट

Updated at : 07 Jun 2019 5:32 PM (IST)
विज्ञापन
#WCC2019 : स्टार्क ने सबसे कम मैचों में पूरे किये 150 विकेट

नाटिंघम : ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी के अगुआ मिशेल स्टार्क एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये हैं. स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की गुरुवार को ब्रिस्टल में वेस्टइंडीज पर 15 रन की जीत की दौरान यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने 44 रन देकर पांच विकेट लिये. स्टार्क का […]

विज्ञापन

नाटिंघम : ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाजी के अगुआ मिशेल स्टार्क एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे कम मैचों में 150 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गये हैं. स्टार्क ने ऑस्ट्रेलिया की गुरुवार को ब्रिस्टल में वेस्टइंडीज पर 15 रन की जीत की दौरान यह उपलब्धि हासिल की. उन्होंने 44 रन देकर पांच विकेट लिये.

स्टार्क का यह 77वां वनडे मैच था और उन्होंने सबसे तेज 150 विकेट हासिल करने के मामले में पाकिस्तान के सकलैन मुश्ताक का रिकार्ड तोड़ा. मुश्‍ताक ने 78 मैचों में यह उपलब्धि हासिल की थी. न्यूजीलैंड के ट्रेंट बोल्ट (81 मैच) इस सूची में तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली (82) चौथे और श्रीलंका के अजंता मेंडिस (84) पांचवें स्थान पर हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola