पूर्व प्रथम श्रेणी खिलाड़ियों ने BCCI से पेंशन में 50 फीसदी तक बढ़ोतरी का किया अनुरोध
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 May 2019 4:56 PM
नयी दिल्ली : संजय जगदाले, आशू दानी और विनय लिम्बा सहित पूर्व प्रथम श्रेणी खिलाड़ियों ने बीसीसीआई से उनकी पेंशन 50 प्रतिशत बढ़ाने का अनुरोध किया है. वर्ष 2003-04 तक कम से कम 25 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले क्रिकेटरों को मासिक पेंशन दी जाती है लेकिन 2015 के बाद से प्रशासकों की समिति (सीओए) […]
नयी दिल्ली : संजय जगदाले, आशू दानी और विनय लिम्बा सहित पूर्व प्रथम श्रेणी खिलाड़ियों ने बीसीसीआई से उनकी पेंशन 50 प्रतिशत बढ़ाने का अनुरोध किया है. वर्ष 2003-04 तक कम से कम 25 प्रथम श्रेणी मैच खेलने वाले क्रिकेटरों को मासिक पेंशन दी जाती है लेकिन 2015 के बाद से प्रशासकों की समिति (सीओए) से लगातार अनुरोध करने के बावजूद इस राशि में कोई बदलाव नहीं हुआ.
पूर्व खिलाड़ियों ने बीसीसीआई के कार्यकारी अध्यक्ष सीके खन्ना को इस संबंध में लिखा जिन्होंने इस मुद्दे को निपटाने के लिए सीओए से अनुरोध किया. खन्ना ने सीओए को लिखे अपने ईमेल में लिखा, ‘बीसीसीआई अपने क्रिकेटरों का पूरा ध्यान रखता है और पूर्व क्रिकेटर बीसीसीआई से उम्मीद लगाये हैं. संन्यास ले चुके अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों और घरेलू क्रिकेटरों की पेंशन में संशोधन पर चर्चा हो चुकी है और इस राशि को 2015 में ही बदला गया था. खिलाड़ी इसमें संशोधन का इंतजार कर रहे हैं.’
जो खिलाड़ी 75 से ज्यादा प्रथम श्रेणी मैच खेल चुके हैं, वो बीसीसीआई की एक मुश्त पेंशन पा चुके हैं लेकिन बीसीसीआई से कई बार अनुरोध किया गया कि 75 से कम मैच खेलने वाले क्रिकेटरों को भी इसमें शामिल किया जाए. जगदाले बीसीसीआई के सचिव भी रह चुके हैं, वह मध्यप्रदेश के लिये 53 प्रथम श्रेणी मैच जबकि दिल्ली के दानी 49 मैच खेल चुके हैं.
बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा, ‘पूर्व खिलाड़ियों की मांग जायज है और इसे जल्द से जल्द पूरा किया जाना चाहिए. बीसीसीआई के मुख्य वित्त अधिकारी को इस पर काम करने के लिए कहा गया है लेकिन देरी क्यों हो रही है, इसके बारे में बताया नहीं जा रहा.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










