ePaper

वेस्‍टइंडीज की विश्व कप जीत करेगी कैरेबियाई लोगों को एकजुट : होल्डर

Updated at : 28 May 2019 5:12 PM (IST)
विज्ञापन
वेस्‍टइंडीज की विश्व कप जीत करेगी कैरेबियाई लोगों को एकजुट : होल्डर

लंदन : वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर का मानना है कि विश्व कप में सफल अभियान से ना सिर्फ चार दशक लंबा खिताबी सूखा खत्म होगा बल्कि कैरेबियाई देशों के लोगों को एकजुट करने में भी मदद मिलेगी. होल्डर ने ‘द गार्डियन’ से कहा, अगर हम जीत दर्ज करते हैं तो यह काफी मायने रखता […]

विज्ञापन

लंदन : वेस्टइंडीज के कप्तान जेसन होल्डर का मानना है कि विश्व कप में सफल अभियान से ना सिर्फ चार दशक लंबा खिताबी सूखा खत्म होगा बल्कि कैरेबियाई देशों के लोगों को एकजुट करने में भी मदद मिलेगी. होल्डर ने ‘द गार्डियन’ से कहा, अगर हम जीत दर्ज करते हैं तो यह काफी मायने रखता है.

हमने इसे पहले जीता है और कैरेबियाई देशों में हमेशा से कहा जाता है कि अगर वेस्टइंडीज क्रिकेट अच्छा कर रहा है तो वेस्टइंडीज के लोग खुश हैं. मौजूदा विश्व टी20 चैंपियन वेस्टइंडीज का एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय विश्व कप में गौरवपूर्ण इतिहास रहा है.

टीम ने 1975 और 1979 में पहले दो विश्व कप जीते, जबकि 1983 में तीसरे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई. पिछले दो दशक से जूझ रही वेस्टइंडीज की टीम ने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैचों में उम्दा जीत दर्ज की जिससे टीम का मनोबल बढ़ा है. होल्डर ने कहा, आपने हाल में इंग्लैंड के खिलाफ शृंखला में देखा होगा. कैरेबियाई देशों में हम जहां भी गए, लोगों ने हमारे प्रयास और जीत की सराहना की.

उन्होंने कहा, क्रिकेट के मैदान पर सफलता वेस्टइंडीज के लोगों के चेहरों पर खुशी लाती है। हमें सफलता हासिल करते हुए और दोबारा दबदबा बनाते हुए देखकर पूरे क्षेत्र का हौसला बढ़ेगा. उम्मीद करते हैं कि हम क्षेत्र के लोगों को करीब लाने का प्रयास जारी रखेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola