रवींद्र जडेजा ने कहा- उम्मीद है वर्ल्ड कप के दौरान मिलेंगे अच्छे विकेट

लंदन : आलराउंडर रवींद्र जडेजा को उम्मीद है विश्व कप के दौरान केनिंगटन ओवल की पिच की तुलना में बेहतर पिचों पर मैचों का आयोजन होगा. ओवल की पिच पर अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजी को तहस नहस करने में कसर नहीं छोड़ी थी. जडेजा एकमात्र भारतीय बल्लेबाज रहे जिन्होंने इस […]
लंदन : आलराउंडर रवींद्र जडेजा को उम्मीद है विश्व कप के दौरान केनिंगटन ओवल की पिच की तुलना में बेहतर पिचों पर मैचों का आयोजन होगा. ओवल की पिच पर अभ्यास मैच में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजी को तहस नहस करने में कसर नहीं छोड़ी थी. जडेजा एकमात्र भारतीय बल्लेबाज रहे जिन्होंने इस मैच में अर्धशतक जमाया लेकिन इस आलराउंडर ने कहा कि चिंता करने की कोई बात नहीं है.
जडेजा ने मैच के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘यह इंग्लैंड की आम परिस्थितियां जैसा था. विकेट शुरू में नरम था लेकिन मैच आगे बढ़ने के साथ यह बेहतर होता गया. हम उम्मीद कर रहे हैं कि विश्व कप में हमें इतनी अधिक घास वाले विकेट नहीं मिलेंगे और वे बल्लेबाजी के लिये अनुकूल होंगे.”
जडेजा ने कहा, ‘‘यह हमारा पहला मैच है. यह केवल एक मैच था और हम एक खराब पारी, खराब मैच के आधार पर खिलाड़ियों का आकलन नहीं कर सकते हैं. इसलिए बल्लेबाजी इकाई के रूप में चिंता की कोई बात नहीं है.” उन्होंने कहा, ‘‘इंग्लैंड में हमेशा मुश्किल होती है। आप भारत से आ रहे हो जहां आप सपाट विकेट पर खेलते हो। हमारे पास इस पर काम करने के लिये अब भी समय है। चिंता की कोई बात नहीं है, हमें अच्छी क्रिकेट खेलनी जारी रखनी होगी.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




